फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   former

महिला समेत दो किसानों की ठंड से मौत

Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
former
कुलपहाड़ (महोबा)। क्षेत्र में रविवार की रात किसान धनीराम कुशवाहा (57) की खेत पर फसल की रखवाली के दौरान ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम जांच को भेजी गई है। वहीं भरवारा गांव में खेत गई महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। सुगिरा गांव निवासी धनीराम कुशवाहा के पास पांच बीघा खेत है। धनीराम ने खेत में मटर और चना की फसल बो रखी है। अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए धनीराम खेत पर ही रात गुजारता था। रविवार की रात भी वह खेत में था। रात में धनीराम को ठंड लग गई और उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद खेत में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

धनीराम के बेटे प्रभु दयाल ने बताया कि पिता की मौत से परिवार के सामने रोटी का संकट हो गया है। उधर, एसडीएम मोहम्मद उवैश का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, पनवाड़ी क्षेत्र के भरवारा गांव में महिला किसान प्रवेश (40) की सोमवार को खेत में ठंड लगने से मौत हो गई। प्रवेश पति नरेंद्र के साथ मिलकर खेती करती थी। रोज की तरह सुबह भी वह खेत में काम करने गई थी। परिजन प्रवेश को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed