फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   forest

विदेशी पक्षियों का डेरा तैयार, दूरबीन से होगी निगहबानी

Fri, 23 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
forest
दूरबीन से परिंदों की निगेहबानी करते अशोक कुमार सिंह - फोटो : MAHOBA
महोबा। विजय सागर पक्षी विहार में सर्दी में आने वाले विदेशी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। अबकी जहां दूरबीन से परदेसी परिंदों की निगहबानी की जाएगी, वहीं सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग के कर्मचारी असलहों से लैस होकर नाव से तालाब में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

विजय सागर पक्षी विहार बुंदेलखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां देसी पक्षी भी बड़ी संख्या में रहते हैं, वहीं ठंड के मौसम में परदेसी परिंदे यहां की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यहां प्रतिवर्ष हजारों किलोमीटर का सफर तय करके विदेशी पक्षी आते हैं। हालांकि, इन मेहमान पक्षियों पर शिकारियों की नजर रहती है। पक्षियों को शिकार होने से बचाने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। सुबह की पाली में सुबह चार बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में शाम छह से आठ बजे तक कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे। विजय सागर पक्षी विहार के वन दरोगा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परदेसी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर उनके पास दो दूरबीन और तीन राइफल हैं। साथ ही तालाब में गश्त करने के लिए एक नाव भी मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विदेशी पक्षी हैं आते---
पक्षी विहार में लालसर, सैंकपर, हंसमटामर समेत कई प्रजातियों के पक्षी ठंड पड़ने के साथ आने लगते हैं। कुछ पक्षी आने भी लगे हैं। ठंड का मौसम खत्म होने के बाद वापस लौट जाते हैं।

देसी प्रजाति के मौजूद पक्षी---
पनकौआ-124
टिटेरे-60
जलमुर्गी-40
पक्षी विहार के बारे में ये भी जाने---
-विजय सागर झील का निर्माण चंदेल राजा विजय वर्मन ने 1040 ई. में कराया था।
-उत्तर भारत एवं सुदूर यूरोपीय देशों से आने वाले विदेशी पक्षियों ने इसे अपना शीतकालीन बसेरा बनाया है।
-उत्तर प्रदेश सरकार ने इस झील के प्रवासी व स्थानीय पक्षियों, वन्यजीवों, वनस्पतियों व जैव विविधता तो संरक्षण देने के लिए इस क्षेत्र के 262 हेक्टेयर को 26 जून 1990 को विजय सागर पक्षी विहार घोषित किया था।
-उत्तर प्रदेश के कुल 23 वन्यजीवों पक्षी विहारों में बुंदेलखंड का ये पक्षी विहार भी एक है।
-वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 18 के तहत ये क्षेत्र पक्षी विहार घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed