फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Foreigners loved Mayankita's honey gulkand.

Mahoba News: विदेशियों को खूब भाया मयंकिता का बनाया हनी गुलकंद

Sat, 27 Sep 2025 08:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Sep 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Foreigners loved Mayankita's honey gulkand.
फोटो 26 एमएएचपी 18 परिचय-ट्रेड शो में पहुंचे अमेरिका के लोगों के साथ महोबा की मयंकिता। स्रोत: स
महोबा। महोबा के देशावरी पान की धमक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ट्रेड शो में खूब देखने को मिल रही है। वीरभूमि की बेटी मयंकिता ने पान से बने उत्पाद का प्रदर्शन इस ट्रेड शो में किया तो देशी के साथ विदेशी लोग भी अचंभित रह गए। ट्रेड शो में शुक्रवार को अमेरिका से आए लोगों को पान से बना शुगर फ्री हनी गुलकंद को खूब पसंद आया। लोगों ने पान से बने उत्पाद देखकर मयंकिता के प्रयासों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) चल रहा है। जिसका उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को किया था। इसमें जिले की मयंकिता चौरसिया ने देशावरी पान से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मयंकिता ने बताया कि देशावरी पान मुंह में रखते ही पान घुल जाता है और काफी देर तक प्यास नहीं लगती है। इससे बने उत्पाद भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। उन्होंने इस पान के साथ शहद का प्रयोग करके हनी गुलकंद बनाया है, जो डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। इसके अलावा पान के साथ शहद और मिश्री का प्रयोग करके वह कई उत्पाद बना रही हैं। इनमें गुलकंद पान, हनी-मिश्री गुलकंद, हनी-गुलकंद, पान चोकोडेट्स, पान डेट्स, चॉकलेट, पान शर्बत, लड्डू, माउथवॉश आदि प्रमुख हैं। काफी स्वादिष्ट उत्पाद बनने के कारण लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ रही है। शुक्रवार को ट्रेड शो में कई देशी-विदेशी लोग देखने आए। इस दाैरान मयंकिता के स्टॉल में पहुंचें अमेरिकी नागरिकों ने पान से बने उत्पादों को बारे में जानने में उत्सुकता दिखाई। हनी-गुलकंद का स्वाद चखकर उन्होंने मयंकिता को खूब सराहना की।
विज्ञापन

------------

पहले भी कई जगहों पर दिखाया है हुनर का जादू
महोबा। पान की खेती मयंकिता के परिवार का पुश्तैनी व्यवसाय है। परिवार के लोग पान की खेती करके केवल पान ही बेच रहे थे लेकिन मयंकिता ने इससे गुलगंद, चाॅकलेट, शर्बत जैसे उत्पाद बनाकर नया ट्रेंड शुरु किया है। मयंकिता विजयवाड़ा, कश्मीर, जगन्नाथपुरी, दिल्ली के प्रगति मैदान आदि जगहों में हुए ट्रेड शो में भी ये उत्पाद प्रदर्शित कर चुकी है। विजयवाड़ा में आयोजित भारत जीआई महोत्सव-2024 में पान के उत्पादों को प्रथम स्थान भी मिल चुका है। अब आम लोगों तक ये उत्पाद पहुंचाने के लिए उन्होंने वेबसाइट तैयार कराई है। इसके जरिए भी लोग पान से बने ऑर्गेनिक उत्पाद घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

पीएचडी की तैयारी छोड़ पान से उत्पाद बनाने पर किया शोध
महोबा। शहर के मलकपुरा मोहल्ला में रहने वाले राजकुमार चौरसिया बताते हैं कि उनकी बेटी मयंकिता की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा महोबा में ही हुई। इसके बाद स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में एडमिशन लिया। पीएचडी के लिए दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थी। इसी बीच वर्ष 2021 में महोबा के देशावरी पान को जीआई टैग मिल गया और उन्हें पान का प्रदर्शन करने के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सपो-2022 में बुलाया गया। इस एक्सपो को देखने के लिए मयंकिता भी पहुंची। मयंकिता ने देखा कि जितनी भी अन्य चीजों को जीआई टैग मिला है, उनसे बने उत्पादाें को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद मयंकिता ने पीएचडी की तैयारी छोड़ी और पान से उत्पाद तैयार करने पर शोध शुरू कर दिया। दो वर्ष की मेहनत के बाद बने उत्पाद अब लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed