फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers created an uproar after waiting in line for hours without getting fertilizer.

Mahoba News: घंटों लगाई लाइन, नहीं मिली खाद, किसानों ने किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers created an uproar after waiting in line for hours without getting fertilizer.
फोटो 03 एमएएचपी 05 परिचय-बीपैक्स समिति के बाहर खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर स्थित बीपैक्स समिति में शनिवार को खाद वितरण की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे अधिकांश किसानों को शाम तक खाद न मिलने से वह भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने समिति के बाहर हंगामा करते हुए विरोध जताया। खाद के लिए 400 किसानों को टोकन दिए गए लेकिन महज 150 किसानों को ही खाद मिल सकी। इससे किसानों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

किसान इस समय रबी फसल की तैयारी में जुटे हैं। खाद की व्यवस्था के लिए किसान एक सप्ताह से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को बीपैक्स समिति अजनर में सुबह छह बजे से ही किसान पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लग किसानों को समिति की ओर से टोकन दिए गए। टोकन मिलने पर किसानों को खाद मिलने की उम्मीद रही लेकिन समिति में महज 460 बोरी ही खाद उपलब्ध थी जबकि टोकन 400 किसानों को बांटे गए। शाम तक 150 किसानों को ही खाद मिल सकी।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद न मिलने से किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रमोद, दीनदयाल, मुन्ना आदि किसानों का कहना है कि रबी फसल की तैयारी के बीच खाद की जरूरत है। समय पर खाद न मिलने से खेती का काम प्रभावित हो सकता है। किसानों ने समिति पर जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि समिति के खाताधारक व फार्मर रजिस्ट्री दर्ज किसानों को ही खाद दी जा रही है। बड़े जोत वाले किसानों को तीन बोरी और लघु किसानों को एक बोरी खाद देने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को टोकन के अनुसार खाद का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed