फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Flood control post established in Lahchura dam, 15 employees deployed

Mahoba News: लहचूरा बांध में बाढ़ नियंत्रण चौकी स्थापित, 15 कर्मचारी तैनात

Mon, 23 Jun 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Flood control post established in Lahchura dam, 15 employees deployed
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध पर बाढ़ नियंत्रण चौकी स्थापित करने के साथ ही 15 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आयलिंग, ग्रीसिंग और रंग-रोगन के बाद बांध के 17 गेटों को बंद किया गया है। प्रतिदिन बांध के जलस्तर की नाप कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध जिले का प्रमुख बांध है। इस बांध से निकली अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से चरखारी तहसील में स्थित अर्जुन बांध, मझगवां व कबरई में स्थित कबरई बांध को भरा जाता है। सिंचाई विभाग की ओर से लहचूरा बांध में 15 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें तीन जेई भी शामिल हैं। बांध के कंट्रोल केबिन में चार कर्मचारियों को लगाया गया है। अन्य कर्मचारी भी बांध पर नजर रखेंगे। बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। हालांकि, इस समय बांध में 175.60 मीटर पानी मौजूद है। लहचूरा बांध के जेई रामआसरे ने बताया कि बांध में आसपास के पानी के साथ ही मध्य प्रदेश क्षेत्र में होने वाली बारिश का भी पानी आता है। बारिश के मौसम को देखते हुए बांध के फाटकों की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है। बांध पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed