फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   five workers corona positive in mahoba

क्वारंटीन केंद्र में मिले पांच प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव,

Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
five workers corona positive in mahoba
क्वारंटीन केंद्र से बाहर निकलते डीएम व एसडीएम सदर - फोटो : MAHOBA
महोबा में गाजियाबाद से विशेष श्रमिक ट्रेन से जिले में आए पांच प्रवासी श्रमिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार शाम आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने पांचों संक्रमितों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज बांदा भेजा है। अब जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव केस हो चुके हैं।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एक गांव हैवतपुरा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य और कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी एक श्रमिक 22 मई को गाजियाबाद से आए थे। इन सभी की जांच कराने के बाद प्रशासन ने इन्हें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम कोरोना संक्रमण जांच को इनके नमूने भेजे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। डीएम अवधेश कुमार के निर्देश पर क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज किया गया है। वहीं केंद्र के आसपास का इलाका हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिले में चार केस थे। इनमें एक की मौत हो चुकी है। एक आइसोलेशन वार्ड में है, जबकि दो पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed