फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five rural roads will be rejuvenated at a cost of Rs 96.2 lakh.

Mahoba News: पांच ग्रामीण सड़कों का 96.2 लाख से होगा कायाकल्प

Fri, 24 Apr 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five rural roads will be rejuvenated at a cost of Rs 96.2 lakh.
महोबा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की ओर से जिले की पांच ग्रामीण सड़कों का 96.2 लाख रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही सड़कों का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विभाग ने सड़कों का कायाकल्प कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 26.77 लाख की लागत से ब्लॉक पनवाड़ी के हैवतपुरा ब्रह्मनान में कुन्नाई प्रजापति के मकान से महोबा-हरपालपुर हाईवे तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 20.74 लाख की लागत से ब्लॉक कबरई में सिजहरी गांव में मोहल्ला सुभाष नगर में मुख्य मार्ग से कड़ोरी राजपूत के मकान के आगे की ओर इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक चरखारी में 11.06 लाख की लागत से बम्हौरी (मठआई) में हनुमान मंदिर के समीप इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। 11.79 लाख रुपये की लागत से ऐंचाना गांव में कल्लू के कुआं से गयादीन प्रजापति के मकान के आगे की ओर इंटरलॉकिंग का काम होगा। बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश के तहत 25.66 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक कबरई के मकरबई वांव में कुशवाहा खोड़ा से चौकीदार खोड़ा तक सड़क पर कार्य कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित पाल का कहना है कि प्रस्तावित कार्ययोजना की टेंडर प्रक्रिया 10 मई तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed