फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five people including truck drivers fall ill after drinking tea

जहरीली चाय पीने से ट्रक चालकों समेत पांच लोग बीमार

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five people including truck drivers fall ill after drinking tea
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती जहरीली चाय पीने से बीमार लोग। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कबरई के कानपुर रोड स्थित गुमटी में चाय पीने से ट्रक चालकों समेत पांच लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया। सीएचसी कबरई ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा कबरई में भूरालाल-कानपुर रोड पर चाय की गुमटी किए हैं। जहां ट्रक चालकों के साथ आने-जाने वाले लोग चाय पीने पहुंचते हैं। मंगलवार की सुबह पांच बजे हमीरपुर जनपद के भुलसी निवासी रामबहादुर (40), खलासी अंकित (20), सजेती निवासी ट्रक चालक किशन (55) व मुन्ना (35) क्रशर प्लांट से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक चालक व अन्य लोग भूरालाल की दुकान पर चाय पीने लगे। सुबह का समय होने के चलते दुकानदार भूरा ने भी चाय पी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ने लगी। किसी को चक्कर तो किसी को उल्टी आने से सभी लोग अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed