फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five people accused of murder in case of death of youth

Mahoba News: युवक की मौत के मामले में पांच लोगों पर हत्या का आरोप

Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five people accused of murder in case of death of youth
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के खरका गांव में पुलिया के पास तीन दिन पहले गड्ढे में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर थाने में दी है। गौरतलब है कि खरका गांव निवासी बाबूसिंह का पुत्र ऋषिराज 31 अगस्त को रात घर पर था। तभी गांव का ही एक युवक उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया था। पूरी रात परिजन तलाश करते रहे। सुबह युवक का शव पुलिया के नीचे पानी से भरे गड्ढे में मिला था। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्याकर गड्ढे में शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ थाना तहरीर सौंपी है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि प्रथम दृष्टया पानी मे डूबने के कारण युवक की मौत होने की बात सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed