फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five including BJP MP got bail from court

भाजपा सांसद समेत पांच को कोर्ट से मिली जमानत

Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five including BJP MP got bail from court
महोबा। शहर के कल्याण सागर तालाब में नौ वर्ष पहले तीन बच्चों के शव मिलने के मामले में जाम लगाकर प्रदर्शन करने पर दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एक सप्ताह पहले कोर्ट ने सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया था जबकि भाजपा सांसद को नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को न्यायालय ने भाजपा सांसद समेत पांच लोगों को जमानत दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 अगस्त 2012 को शहर के कल्याण सागर तालाब में तीन बच्चों के शव मिलने पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार कौशिक ने भाजपा की पुष्पा अनुरागी, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, नीरज रावत, अवधेश शर्मा, विमला दीक्षित, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, संदीप शुक्ला, रामजी गुप्ता, रविंद्र विक्रम, सुमन सिंह चौहान समेत आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला एफटीसी 2016 कोर्ट में चल रहा था। एक सप्ताह पहले कोर्ट ने सात लोगों पर गैर जमानती वारंट व अन्य को जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी 2016) अवनीश कुमार राय ने भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, रामजी गुप्ता, संदीप शुक्ला, विमला दीक्षित व रविंद्र विक्रम को जमानत दी। कोर्ट से राहत मिलने पर भाजपा सांसद समेत अन्य लोगों में खुशी नजर आई। एक दिन पहले पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह व सुमन सिंह चौहान को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed