फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five gates of Lahchura dam opened, alert in six villages

Mahoba News: लहचूरा बांध के पांच फाटक खोले, छह गांवों में अलर्ट

Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five gates of Lahchura dam opened, alert in six villages
लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद - फोटो : लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। क्षमता से अधिक पानी आने पर मंगलवार को पांच फाटक खोलकर 45,500 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान सिंचाई विभाग ने नदी के आसपास बसे छह गांवोंं में मुनादी कराते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध पहले से ही लबालब है। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी बांध में आ गया। साथ ही सुखनई नदी व पहाड़ी बांध से पानी आने से लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। क्षमता से अधिक पानी आने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी सतर्क हो गए। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किए जाने के निर्देश दिए। तब कर्मचारियों ने बांध के पांच फाटकों को पांच फीट की ऊंचाई से खोलकर 45,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया।
विज्ञापन

हालांकि, पानी छोड़ने से पहले धसान नदी के आसपास स्थित गांवों के लोगों को नदी के पास न आने के लिए सचेत किया गया। साथ ही अर्जुन सहायक नहर में भी 1,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से पानी तहसील चरखारी के अर्जुन बांध में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध के पांच फाटक खोलकर 45,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। आसपास के गांवोंं में मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed