{"_id":"6856f9fc6e038b66f0079f42","slug":"firing-between-two-parties-one-youth-injured-due-to-bullet-shot-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115510-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल
Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के मवई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और फायरिंग में एक पक्ष के युवक को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मवई गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि पुष्पराज सिंह का गांव के ही शैलेंद्र सिंह से चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। शाम करीब सात बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे गोली शैलेंद्र सिंह के सीने में लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया।
जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट में दूसरे पक्ष के पुष्पराज सिंह, नरेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह को भी चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष ने फायरिंग की, इससे गोली लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र राय का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।