{"_id":"663bc4276ff4a6b70f0961b6","slug":"fire-broke-out-in-forest-departments-forest-one-thousand-trees-burnt-mahoba-news-c-225-1-mah1001-106439-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वन विभाग के जंगल में लगी आग, एक हजार पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वन विभाग के जंगल में लगी आग, एक हजार पेड़ जले
Wed, 08 May 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। वन ब्लॉक बिलखी की विनैका पहाड़िया के जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक हजार से ज्यादा पेड़ जल गए।
आग की लपटें व धुएं का गुबार देख लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना के करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे दमकलकर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तब चार घंटे बाद आग बुझ सकी।
श्रीनगर-सूपा मार्ग पर बिलखी गांव के पास वन विभाग का 40 हेक्टेयर का पहाड़ है। इसमें घना जंगल है। दोपहर के समय पहाड़ के नीचे अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पहाड़ के जंगल में फैल गई। आग की चपेट में आकर 10 हेक्टेयर भूमि पर लगे बांस, शीशम, सागौन, नीम, सिरसा आदि के एक हजार से ज्यादा पेड़ जल गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा महेंद्र सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ आग बुझाने की काफी कोशिश की। कुएं और खेतों में लगे ट्यूबवेलों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना के बाद करीब दो घंटे की देरी से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वन दरोगा ने बताया कि आग की चपेट में आकर लाखों रुपये कीमत के पेड़ जलकर बर्बाद हो गए हैं।