{"_id":"692f3ae5fcf1e679ab0a9278","slug":"fight-between-two-parties-over-drain-dispute-video-goes-viral-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120289-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नाले के विवाद में दो पक्षोंं में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नाले के विवाद में दो पक्षोंं में मारपीट, वीडियो वायरल
Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बरायं गांव में नाले के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया जा रहा है कि गांव में नाले के ऊपर निर्माण कराने को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। गांव में जलभराव होने पर कई बार राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। मंगलवार को इस मामले ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों में मारपीट होने से एक महिला अचेत होकर गिर गई। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि जमीनी विवाद में दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस और राजस्व विभाग मौके पर गए थे। जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन