फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female student dies after coming into contact with a live electric pole.

Mahoba News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Female student dies after coming into contact with a live electric pole.
फोटो 21 एमएएचपी 04 परिचय-छात्रा उर्मिला (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

-खेत में बकरियां चराने जा रही थी छात्रा, रहेलिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रहेलिया गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से छठवीं की छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रहेलिया निवासी जगत अहिरवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है जबकि पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। बड़ी बेटी उर्मिला उर्फ मुस्कान (13) पास के रामनगर गांव स्थित विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा थी। शाम को वह परिजन के साथ खेत की ओर बकरियां चराने जा रही थी। रास्ते में बिजली के खंभे के पास बकरियां जाने पर वह उन्हें भगाने लगी। इस दौरान खंभे छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर गई।
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा प्रीतम ने बताया कि खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed