फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female constable consumed poison in domestic dispute, hospitalized

घरेलू विवाद में महिला कांस्टेबल ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Female constable consumed poison in domestic dispute, hospitalized
फोटो 06 एमएएचपी 08, 09 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती महिला कांस्टेबल शिल्पी व महिला कांस्टेबल का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे अपर एसपी, सीओ।
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला कांस्टेबल ने खाया जहर, भर्ती
- सूचना पर अपर एसपी, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
- एसपी बोले, स्वस्थ्य होने पर पता चलेगा घटना का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने बुधवार की दोपहर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंच हालचाल लिया। महिला कांस्टेबल के जहर खाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। इस घटना से पुलिस महकमे में हडकंप मचा रहा।
मूलरूप से जालौन जिला निवासी शिल्पी पाल (25) पत्नी सुंदर पुलिस लाइन महोबा में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पति भी जालौन में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पुलिस लाइन आवास में शिल्पी ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर शिल्पी की मित्र रिंकी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज हो रहा है। कांस्टेबल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और शिल्पी का हाल जाना। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि पुलिस लाइन में नियुक्त एक महिला कांस्टेबल के जहर खाने की सूचना है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों से बात हो गई है। कांस्टेबल के स्वस्थ्य होने पर उससे बात करके घटना का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed