फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers suffering from the disease hanging hammock

बीमारी से परेशान किसान फांसी पर झूला

Sat, 28 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers suffering from the disease hanging hammock
प्र‌तिकात्मक - फोटो : demo

थाना श्रीनगर के ग्राम सिजरिया में बीमारी से परेशान किसान फांसी पर झूल गया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से किसान का समुचित उपचार नही हो पा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


    ग्राम सिजरिया निवासी करन सिंह राजपूत 58 पुत्र हरचरन तीन वर्ष से बीमार चल रहा है। परिजन उसका उपचार सरकारी व प्राइवेट क्लीनिक में करा रहे थे लेकिन उसे कोई लाभ नहीं मिला। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उसका ठीक से उपचार भी नहीं हो पा रहा था। शनिवार सुबह करन सिंह ने मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


   सुबह काफी देर तक करन सिंह के कमरे से न निकलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो किसान फांसी पर झूलता दिखाई दिया। यह देख परिजन सकते में आ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे अखिलेश ने बताया कि चाचा तीन वर्ष से बीमारी के चलते परेशान थे। इसके चलते उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed