फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers blocked the road in front of the committee regarding fertilizer problem

Mahoba News: खाद की समस्या को लेकर समिति के सामने किसानों ने जाम की सड़क

Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road in front of the committee regarding fertilizer problem
मौदहा (हमीरपुर)। रबी फसलों की बुवाई काे लेकर किसान खाद के लिए परेशान हैं। जबकि जिला प्रशासन भरपूर खाद होने का दावा कर रहा है। गुरुवार को किसानों ने दूसरे दिन हंगामा करते हुए नगर का मुख्य मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। इससे करीब एक घंटा तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


नगर के मलिकुआं चौराहा स्थित क्रय-विक्रय समिति में खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर तक किसानों को खाद न मिलने पर उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर तहसीलदार मनोज सिंह सहित कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने आज से टोकन के साथ खाद वितरित करने का आश्वासन दिया। समिति के सचिव ने बताया की सुबह केंद्र ऑपरेटर अतुल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिस कारण खाद वितरित नहीं हो सकी। खाद उन लोगों को मिलनी है जिनके टोकन मिल चुके हैं। आज खाद वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------------
एक रैक की डिमांड लगी अगले सप्ताह आएगी
भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को सहकारी समितियों में आई डीएपी खाद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। हजारों की तादाद में किसान अभी भी डीएपी खाद पाने से वंचित है और मजबूर होकर खुले बाजार से महंगे दामों में खरीद कर फसलें बो रहे हैं। एक पखवाड़े बाद सोमवार को ब्लॉक की नौ सहकारी समितियां में 6100 बोरी डीएपी वितरण के लिए आई थी। मंगलवार को सभी समितियां में डीएपी को वितरण किया था और उसी दिन सभी समितियों में डीएपी खत्म हो गई थी। किसान परशुराम यादव, उदयभान, मानसिंह भदौरिया, अमित कुमार, संतराम श्रीवास,भूपेंद्र यादव आदि ने बताया कि बाजार में डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी की जगह 1700 से लेकर 1800 रुपए में मिल रही है। साथ ही कोई रसीद नहीं दी जा रही है। एडीसीओ सहकारिता सुरेश चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के स्तर से एक रैक डीएपी की डिमांड लग गई है। यह अगले सप्ताह सभी समितियों में उपलब्ध हो सकेगी। बाजार में महंगे दामों में बिकने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed