फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer swept away in Brahmaputra River; rescue operation underway.

Mahoba News: ब्रह्म नदी में बहा किसान, रेस्क्यू जारी

Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer swept away in Brahmaputra River; rescue operation underway.
चरखारी/महोबकंठ। ब्रह्म नदी के तेज बहाव में शनिवार शाम एक किसान बह गया। पुलिस और राजस्व टीम ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। एक अन्य घटना में ब्लॉक चरखारी के जरौली गांव में टापू में फंसे तीन लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

ब्लाॅक पनवाड़ी के रिवई गांव निवासी वासुदेव (53) शाम करीब चार बजे भाई को खाना देने खेत गया। घर आते समय वह ब्रह्म नदी को पार करने लगा। पानी का बहाव तेज होने से वह बह गया। ग्रामीणों ने जब किसान को बहता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में किसान की तलाश की लेकिन रात आठ बजे तक किसान का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि किसान की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, जरौली गांव में तीन ग्रामीणों और तीन पशुओं के पानी में फंसे होने की सूचना पर एसडीएम अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को सुरक्षित बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed