{"_id":"67855cc8c9956b2bc30b63c6","slug":"farmer-dies-due-to-cold-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111698-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत
Tue, 14 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिंताहरण की फाइल फोटो
- फोटो : स्रोतः परिजन
महोबा/कबरई। जिले में भीषण ठंड जानलेवा बनी है। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। ठंड की चपेट में आने से खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत हो गई। अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते रहे।
सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को एक बार फिर ठंड जोर पकड़ गई। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव निवासी चिंताहरण द्विवेदी (55) 15 बीघा भूमि में खेती करता था।
रविवार की रात वह फसल की रखवाली करने खेत गए थे। तभी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई रामबाबू ने बताया कि खेत की रखवाली करते समय ठंड लगने से चिंताहरण की जान गई। हालांकि, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।