फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Family members and villagers blocked the highway, demanding action.

Mahoba News: कार्रवाई की मांग कर परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Family members and villagers blocked the highway, demanding action.
फोटो 21 एमएएचपी 08 परिचय-हरपालपुर थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। संवाद
महोबकंठ (महोबा)। किशोर का शव रेलवे ट्रैक में मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाते शुक्रवार रात झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हरपालपुर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहने से वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर महोबकंठ और मध्यप्रदेश के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के राजपूत कॉलोनी हरपालपुर निवासी गयाप्रसाद का बेटा राज अनुरागी 20 अगस्त की शाम घर से निकला था। एक घंटे बाद उसकी परिजन से फोन पर बात हुई तो राज ने पांच मिनट में घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। शुक्रवार की सुबह किशोर का शव दिदौरा व हरपालपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजन ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर चार लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। घटनास्थल महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव हरपालपुर पहुंचा तो परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर मध्यप्रदेश के हरपालपुर थाने के सामने जाम लगा दिया। मृतक की बहन आकांक्षा व प्रियंका ने हत्या करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। दोषियों को फांसी दो के नारे लगाते हुए परिजन जाम लगाए रहे। इससे महोबा, हमीरपुर, बांदा, झांसी जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर मध्यप्रदेश के नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम, हरपालपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह और यूपी के महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों को मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। तब पांच घंटे बाद रात दो बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो राज्यों की पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामला मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के चलते दोनों राज्यों की पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दो राज्यों के बीच मामला उलझने पर अभी तक किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। हरपालपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि घटना यूपी की सीमा में हुई है। वहां की पुलिस मामला दर्ज कर स्थानांतरित करे ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed