{"_id":"653aa7228df3936e0e0f7cd8","slug":"extortion-demanded-from-sand-mine-operator-vehicles-vandalized-if-not-paid-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2411-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बालू खदान संचालक से मांगी रंगदारी, न देने पर वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बालू खदान संचालक से मांगी रंगदारी, न देने पर वाहनों में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। निजी भूमि के पट्टे में बालू खनन करने पर दबंगों ने डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर दबंगों ने खदान पहुंच बालू भर रहे ट्रक चालकों से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए पहियों की हवा निकाल दी। धमकी दी कि मांग पूरी न करने पर खनन नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर रंगदारी, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के स्योड़ीघाट में भग्गी के नाम निजी भूमि का पट्टा है। जिसमें जनपद झांसी के सैगुंवा निवासी कमलेश कुमार द्विवेदी संचालक है। खेत से बालू निकासी करने पर 21 अक्तूबर को तीन लोगों ने कमलेश के सहयोगी गजेंद्र सिंह को फोन कर धमकी दी कि यदि खदान चलाना है तो रुपयों की व्यवस्था करो। दबाव में आकर खदान संचालक ने 50 हजार रुपये दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर वाहन न निकलने देने की धमकी दी। मांग पूरी न होने पर रात आठ बजे दबंगों ने खदान पहुंच बालू भर रहे ट्रक चालकों और परिचालकों से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। जिससे चालक अपनी जान बचाकर भाग गए। तब दबंगों ने सात ट्रकों के पहियाें की हवा निकालते हुए कांच व हैडलाइट तोड़ दिए।
विज्ञापन
पीड़ित खदान संचालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवी सिंह, धर्मेंद्र यादव, कुंवरलाल और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, धमकी, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।