{"_id":"6a9328dbc8f153a69d0234d5","slug":"groundnut-moong-and-urad-crops-suffer-heavy-damage-due-to-rain-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128343-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश से मूंगफली, मूंग व उड़द की फसलोंं को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश से मूंगफली, मूंग व उड़द की फसलोंं को भारी नुकसान
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 27 परिचय-श्रीनगर क्षेत्र में लगातार बारिश से इस तरह काली पड़ी खेत में लगी मूंग
-मेहनत पर फिरा पानी, डूब गईं खेतों में खड़ी खरीफ फसलें
फोटो 29 एमएएचपी 27 परिचय-श्रीनगर क्षेत्र में लगातार बारिश से इस तरह काली पड़ी खेत में लगी उड़द की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। ब्लाॅक कबरई के श्रीनगर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तैयार होने की कगार पर खड़ी मूंगफली, मूंग और उड़द की फसलें जलभराव व अत्यधिक नमी के कारण खराब होने लगी हैं। ऐसे में अब फसलों की लागत निकालना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
बारिश के चलते कई खेतों में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। खेतों में खड़ी फसलों का रंग बदलने लगा है और तैयार फलियां भी खराब हो रही हैं। मातादीन कुशवाहा, देवीदीन, कमला प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खाद बीज का इंतजाम कर कड़ी मेहनत कर खरीफ सीजन में फसल बोई। अब फसल तैयार होने का समय आया तो अत्यधिक बारिश का दंश झेलना पड़ रहा है। फसल बर्बाद होने से अब लागत निकाला भी मुश्किल है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसी चिंता में किसान परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -
किसानों ने बयां किया दर्द
फोटो 29 एमएएचपी 28 परिचय-विभाष रावत। संवाद
किसान विभाष रावत ने बताया कि उनके खेत में मूंगफली की फसल अच्छी खड़ी थी और अब उसके तैयार होने का समय था लेकिन लगातार बारिश के कारण खेत में पानी भर गया। लंबे समय तक जलभराव रहने से मूंगफली के पौधे पीले पड़ गए हैं और उनमें सड़न शुरू होने की स्थिति बन गई है। फसल तैयार करने में बीज, खाद, दवा व मजदूरी पर काफी खर्च किया गया था। अगर जल्द पानी नहीं निकला तो मूंगफली की पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है और बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फोटो 29 एमएएचपी 29 परिचय-रानू श्रीवास। संवाद
किसान रानू श्रीवास ने बताया कि उनके खेत में मूंग की फसल अच्छी थी और फलियों में दाने भी पड़ चुके थे। लगातार बारिश से मूंग की फलियां चटक गईं और दाने बाहर निकलकर खेत में गिर गए। लगातार पानी व नमी के कारण बाहर निकले दाने सड़ने लगे हैं। जिस समय किसान फसल काटकर घर लाने की तैयारी कर रहा था। उसी समय बारिश ने पूरी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। खेत में बिखरे व सड़ते हुए दाने देखकर बेहद वह परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -
टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
महोबा। अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए बीमाधारक किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 या सरकार के क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से खेतों के हुए नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद सर्वे होगा।
-- -- -- -- -- -
एसडीएम ने खेतों में पहुंचकर किया फसलों का सर्वे
फोटो 29 एमएएचपी 30 परिचय-ब्लॉक चरखारी के अक्ठौंहा गांव के खेत में फसलों का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद
चरखारी। डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी के कर्मचारियों के साथ छह गांवों में पहुंचकर खेतों का सर्वे किया। किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी खरीफ फसल चौपट हो गई है। प्रशासन की ओर से फसलों के सर्वे का काम शुरू कराया गया है। एसडीएम ने ब्लॉक चरखारी के सूपा, अकठोंहा, अस्थौन, बम्हौरी बेलदारान, महाराज नगर आदि मौजों का सर्वे किया और फसल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
-- -- -- -- -- -
फसलों को हुई क्षति के आंकलन के लिए तहसीलवार टीमें गठित
महोबा। अत्यधिक बारिश से खरीफ फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए जनपद में तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि जिले में हाल में हुई अतिवृष्टि व जलभराव आदि प्राकृतिक आपदा की वजह से फसलों की क्षति के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व, कृषि व संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से फसल क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करते हुए क्षति की सूचना उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फसल को अतिवृष्टि, जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण क्षति हुई है तो वे संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तहसील कार्यालय में इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। ताकि, सहायता राशि प्रदान किए जाने कार्यवाही की जा सके।