फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Explosion in garbage dumps, junk bean scorched two innocent

कूड़े के ढेर में धमाका, कबाड़ बीन रहे दो मासूम झुलसे

Mon, 12 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Mon, 12 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Explosion in garbage dumps, junk bean scorched two innocent
कूड़े के ढेर में आग लगने के बाद हुए धमाके से झुलसा बालक सीताराम। - फोटो : Amar ujala
कूड़े के ढेर में आग जलने के दौरान धमाका हो गया। इससे कबाड़ बीन रहे दो मासूम बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के  लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से एक की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी सीताराम (7) पुत्र किशोरी व नीतेंद्र (6) कबाड़ बीनने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों कस्बे में लगे कूड़े के ढेर में कबाड़ बीन रहे थे। तभी ढेर में जल रही आग में अचानक तेज धमाका हो गया। इससे दोनों मासूम झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने धमाका सुना तो भीड़ जमा हो गई। घायलाें के हाथ व चेहरे झुलसे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी से डाक्टरों ने गंभीर से हालत सीताराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने आशंका जताई कि शादी समारोह के दौरान शेष बचा बारूदी पटाखा कूड़े के ढेर में चला जाने से वह आग जलने पर धमाके के साथ फट गया। इससे यह घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed