{"_id":"69cd6bfbf9f50326db05af5c","slug":"explanation-sought-from-cdpo-for-issuing-notice-to-deceased-anganwadi-assistant-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123897-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मृत आंगनबाड़ी सहायिका को नोटिस जारी करने पर सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मृत आंगनबाड़ी सहायिका को नोटिस जारी करने पर सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 02 Apr 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मृत आंगनबाड़ी सहायिका को 26 फरवरी 2026 को नोटिस देने के मामले में डीपीओ ने सीडीपीओ पनवाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
ब्लॉक पनवाड़ी के नैपुरा आंगनबाड़ी सहायिका पार्वती का एक नवंबर 2024 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके एक पखवाड़े के अंदर परिवार ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग को सौंप दिया था। विभाग ने भी इसे पोर्टल पर अपलोड करके पार्वती का वेतन रोक दिया था।
पनवाड़ी ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) यासमीन जहां ने 26 फरवरी 2026 को नैपुरा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया था तो यह केंद्र बंद पाया गया था। जिस पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिवकांती व सहायिका पार्वती के नाम पर नोटिस जारी की थी। नोटिस में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया था और स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई थी जबकि पार्वती की मौत हो 17 महीने बीत चुके थे। सीडीपीओ की ओर से जारी नोटिस व पार्वती का मृत्यु प्रमाण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि सीडीपीओ पनवाड़ी यासमीन जहां से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।