फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Examinations for constable civil police and equivalent positions will be held at five centers.

Mahoba News: पांच केंद्रों में होगी आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की परीक्षा

Wed, 03 Jun 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Examinations for constable civil police and equivalent positions will be held at five centers.
महोबा। आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। आठ, नौ और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 2,064 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित कराई जाएगी। बैठक के दौरान भर्ती बोर्ड की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया व निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रवेश व निकास द्वारों समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परिवहन और वितरण की प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करते हुए प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जाए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच अत्यंत सतर्कता और गंभीरता से करने, प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व अन्य अनधिकृत सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने और प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed