फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   EVM was kept under tight security

कड़ी सुरक्षा में रखी गईं ईवीएम

Sun, 12 Apr 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 12 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
EVM was kept under tight security
राजकीय पालीटेक्निक में रखी गई ईवीएम मशीनाें की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस फोर्स की निगरानी में की जा रही है। सुरक्षा बल के जवानाें की जबर्दस्त मुस्तैदी के चलते परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पालीटेक्निक की दो मंजिला इमारत पर नीचे ऊपर चाराें तरफ सशस्त्र जवान तैनात हैं। यहां पर 24 घंटे सुरक्षा बल ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान के बाद ईवीएम को राजकीय पालीटेक्निक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। पालीटेक्निक की इमारत कोचाराें तरफ बैरीकेडिंग करके घेर लिया गया है। गेट पर दो सशस्त्र जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही छताें पर भी जवान आने जाने वालाें पर नजर गड़ाए है, वहीं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मदारी बीएसएफ के जवानों को दी गई है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जहां हर चार घंटे में जवानाें को बदल दिया जाता है। स्ट्रांग रूम के चाराें तरफ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे जवान सभी संदिग्धों पर नजर रख रहे है। स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की नजर में है। जिससे गतिविधियां को कैद किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed