{"_id":"e47b5200d8cb3c6879ec2fd7bdb75093","slug":"engineers-federation-s-strike-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर महासंघ की हड़ताल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर महासंघ की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को 14वें दिन भी हड़ताल रही। विकास भवन में सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहे। इससे विकास कार्य प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं।
विकास भवन परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन जारी रखा। धरने को संबोधित करते हुए इंजीनियर एमपी सिंह भदौरिया ने कहा कि 72 घंटे के बाद विद्युत विभाग के सभी जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर आ जाएंगे। इससे जिले की बिजली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार को हमारी मांगें मान लेनी चाहिए। इंजीनियर राजेश द्विवेदी व सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर तब तक रहेंगे, जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती है।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, सूर्यभान वर्मा, अनिल चौरसिया, जसीराम, अनिल पांडेय, एके बौद्ध, राजेश, शशांक शुक्ला सहित अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।