फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Encroachment removed by running a campaign in the main market

Mahoba News: मुख्य बाजार में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed by running a campaign in the main market
महोबा। शहर के प्रमुख मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। बुधवार को अभियान चलाकर सड़क किनारे लंबे समय से आबाद अतिक्रमण को हटाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की समस्या हो रही है। पालिका की ओर से प्रचार वाहन के माध्यम से मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को पूर्व में चेतावनी भी दी गई लेकिन सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नायब तहसीलदार विवेक तोमर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर के तहसील चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य बाजार होते हुए ऊदल चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे तक किए गए पक्के निर्माण को भी ढहाया गया। अभियान में पालिका के सहायक अभियंता विकास शुक्ला, कर अधीक्षक हरिश्चंद्र यादव, सफाई प्रभारी भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed