फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Employment fair tomorrow, 700 youth will get jobs

Mahoba News: रोजगार मेला कल, 700 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Employment fair tomorrow, 700 youth will get jobs
महोबा। सेवायोजन विभाग की ओर से आठ जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में छह से अधिक निजी कंपनियां साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित करेंगी। मेले में 700 अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेला विभाग में ही लगेगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने बताया कि मेले में एसबीआर ग्रुप, मनुराज सैल्युलर, एलआईसी महोबा, गार्डियन सिक्योरिटी आदि निजी कंपनियां मेले में शामिल होंगी। बीमा अभिकर्ता, ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर आदि पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि निर्धारित की गई है। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
उन्होंने अभ्यर्थियों से सभी शैक्षिक दस्तावेजों के साथ मेले में समय से उपस्थित होने की अपील की है। साक्षात्कार सफल होने वाले अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed