{"_id":"64ab0c4eabec46fe30083265","slug":"employment-fair-today-1500-unemployed-will-get-jobs-mahoba-news-c-225-1-mah1001-167-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोजगार मेला आज, 1500 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोजगार मेला आज, 1500 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
Mon, 10 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेले में आधा दर्जन कंपनियां पहुंचेगी। साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनियों की ओर से सफल युवाओं को ऑफर पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कंपनियों में विभिन्न पदों पर नौकरी दी जाएगी।
सेवायोजन कार्यालय में 10 जुलाई को होने वाले रोजगार मेले में छह कंपनियां शामिल होंगी। मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को कंपनी के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पद, वेतनमान, शैक्षिक योग्यता व आयु के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद बेरोजगारों के अलग-अलग पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। लैटर आधार पर युवा संबंधित कंपनी में जाकर नौकरी ज्वाइन करेंगे। इन कंपनियों में नौकरी के लिए अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातक रहेगी। वेतनमान आठ हजार से 15 हजार रुपये तक दिया जाएगा। सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी का कहना है कि मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ये कंपनियां होंगी शामिल
- यूनिवर्सल सर्विसेज
- निम्सन हर्बल
- पुखराज हेल्थकेयर
- मनुराज सैल्युलर
- एलआईसी
- शिवशक्ति बायोटैक