फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Employees opened front against cleaning inspector, demonstration in tehsil

सफाई निरीक्षक के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, तहसील में प्रदर्शन

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Employees opened front against cleaning inspector, demonstration in tehsil
तहसील में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक के उत्पीड़न से परेशान उत्तरप्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सफाई निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जून से आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, मंत्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने तहसील पहुंचकर सफाई निरीक्षक की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम मोहम्मद अवेश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि सभी सफाई नायक व कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान दिन रात कार्य पर जुटे रहे। सफाई निरीक्षक द्वारा कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। महिला कर्मचारियों से अभद्रता की जा रही है। छोटी-छोटी शिकायतों पर तत्काल गैर हाजिर का नोटिस जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक कर्मचारियों को बिना वजह ड्यूटी से निकाल देते हैं और चहेते कर्मचारियों को रख लेेते हैं। इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई है।

मामले की जांच कराकर सफाई निरीक्षक को पद से हटाने और प्रभारी सफाई निरीक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर 15 जून से आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में रामसेवक, लालदीवान, रमाकांत, सुनील, प्रमोद, सीमा, विनीता, कमलेश, शंकर समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed