फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Emphasis on doing natural farming in Kharif seminar

Mahoba News: खरीफ गोष्ठी में प्राकृतिक खेती करने पर जोर

Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on doing natural farming in Kharif seminar
महोबा। कृषि विभाग के तत्वावधान में शहर के सेवायोजन सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय खरीफ गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग कम से कम किया जाए। किसानों को श्री अन्न के बीज की मिनी किट वितरित की गई।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी के दौरान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें किसानों ने विभिन्न प्रकार के उत्पाद लगाए। मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व डीएम मनोज कुमार ने स्टालों का निरीक्षण कर किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर उत्साहवर्धन किया। बताया कि किसान रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती करें। डीएम ने किसानों को अपने उत्पादन के मूल्य संवर्धन की जानकारी दी। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा ने फसलों में लगने वाले कीट, बीमारियों का जैविक तरीके से प्रबंध करने के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय सिंह यादव ने नैनो यूरिया के प्रयोग को कृषि के लिए फायदेमंद बताया। इस दौरान सांसद ने किसानों को श्री अन्न की निशुल्क मिनी बीज किट वितरित किया। इस मौके पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed