फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electricity supply not restored even after five days, tubewell lines of 24 villages stopped working

Mahoba News: पांच दिन बाद भी नहीं दुरुस्त हुई बिजली आपूर्ति, 24 गांवों की ट्यूबवेल लाइन ठप

Mon, 26 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 26 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply not restored even after five days, tubewell lines of 24 villages stopped working
कुलपहाड़ (महोबा)। आंधी व बारिश से बाधित हुई बिजली आपूर्ति पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी। विभागीय अधिकारी आपूर्ति दुरुस्त करने में नाकाम हैं। 24 गांवों में ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बंद होने से जायद की फसलें सूखने लगी हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के ग्रामीण इलाकों में किसान ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई करते हैं। इसके लिए बिजली लाइन डाली गई हैं। पांच दिन पहले आंधी तूफान से बिजली लाइनों को नुकसान हुआ लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। किसान इस समय जायद के सीजन में मूंग, तरबूज, खरबूज, ककड़ी आदि की खेती कर रहे हैं। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल ठप होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुगिरा, सतारी, बागोल, बूढ़ी, पनारा समेत 24 से अधिक गांवों में ट्यूबवेल की लाइन ठप है। फसलें सूखने से किसानों को मुनाफा तो दूर लागत निकालना मुश्किल दिखाई दे रहा है। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता अल्ताफ हुसैन का कहना है कि उनके पास चार लाइनमैन हैं। बिजली लाइन सही करने का काम ठेकेदारों का है। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। फिलहाल ट्यूबवेल की लाइन से गांवों में आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
किसानों ने बयां किया दर्द
सुगिरा निवासी किसान प्रवीण पटैरिया का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण फसलों को प्रतिदिन पानी देना जरूरी है लेकिन बिजली कर्मचारी पांच दिन बाद भी लाइन नहीं सुधार सके। इससे फसलें सूख रही हैं और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

-----------
किसान सोनू सिंह कहते हैं कि बिजली विभाग ग्रामीण फीडर से कुलपहाड़ के चार वार्डों में आपूर्ति कर रहा है। ट्यूबवेलों की लाइन दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed