फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electricity department disconnected connections of 550 big defaulters

Mahoba News: बिजली विभाग ने 550 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Fri, 12 Jan 2024 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity department disconnected connections of 550 big defaulters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



श्रीनगर (महोबा)। एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर बिजली विभाग की निगाह टेड़ी हो गई। ओटीएस योजना लागू होने के बाद भी यह उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो अलग-अलग टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 550 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे गए।

एकमुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज में छूट के लिए महज चार दिन बाकि हैं। विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ कस्बा स्थित 33 केवी पावर हाउस से जुड़े श्रीनगर, बिलखी, पवा, कैमाहा, पिपरामाफ, अतरारमाफ आदि गांवों में एक लाख से ज्यादा के बड़े बकायेदारों व ट्यूबवेल धारक किसानों के बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। चेकिंग अभियान में जेई देवकीनंदन आर्य व टीजी-टू सुनील कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन




इस दौरान तीन सौ बड़े बकायेदारों व 250 ट्यूबवेल धारक किसानों के कनेक्शन काटे गए। जेई ने बताया कि समाधान योजना को समाप्त होने में अभी चार दिन का समय है। कमर्शियल कनेक्शन में 50 फीसदी जबकि ट्यूबवेल और घरेलू कनेक्शन में 80 फीसदी छूट दी जा रही है। बकाया बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed