{"_id":"5c7ebb2ebdec2214107cf823","slug":"electric-trains-to-run-from-last-week-of-march-drm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के अंतिम सप्ताह से दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां : डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के अंतिम सप्ताह से दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां : डीआरएम
Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
सार
मंडल रेल प्रबंधक, सीनियर डीसीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
प्लेटफार्म का निरीक्षण करते अफसर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। मंडल रेल प्रबंधक झांसी समेत तमाम रेलवे के अफसरों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन महोबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर पाए जाने पर संतोष जताया। अफसरों ने झांसी से बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन का जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह में ही इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग करा ली जाएगी। इसके बाद झांसी से बांदा तक इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेंगी।
मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक झांसी अशोक कुमार मिश्रा, सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह, परिचालन प्रबंधक राहुल आदि अधिकारियों की टीमें रेलवे स्टेशन का अलग-अलग निरीक्षण करती रही। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन का बांदा तक लगभग काम पूरा हो गया है। इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग इसी माह में कराई जाएगी। इसके बाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेंगी।
परिचालन प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन में बनाए गए प्रतीक्षालय शेड को देखा। इसके बाद इलेक्ट्रिक लाइन के बिछाए गए खंभों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पास गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर पालिका से खाली पड़ी जगह में सुलभ शौचालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव देने को कहा। सीनियर डीसीएम ने बुकिंग विंडो, प्रतीक्षालय कक्ष का भी निरीक्षण किया।