फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers, upset over the non-availability of fertilizer, blocked the Kabrai-Kunehta road

Mahoba News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने कबरई-कुनेहटा मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers, upset over the non-availability of fertilizer, blocked the Kabrai-Kunehta road
-समिति में खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण न किए जाने से किसान परेशान
विज्ञापन

-एसडीएम ने दो दिन बाद खाद वितरण का भरोसा देकर खुलवाया जाम, एक घंटे ठप रहा आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई की साधन सहकारी समिति धरौन में खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण न किए जाने से शुक्रवार को किसानों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने कबरई-कुनेहटा मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक लगे जाम से आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने एसडीएम सदर से फोन पर किसानों की बात कराई। दो दिन बाद खाद बांटे जाने का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए। तब आवागमन बहाल हो सका।
धरौन साधन सहकारी समिति से धरौन समेत उटियां, बम्हौरीकाजी, बरी, भटेवरा, रैपुरा, जुझार आदि गांवों के किसान जुड़े हैं। किसानों का आरोप है कि एक सप्ताह से समिति में खाद उपलब्ध है लेकिन वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे आठ गांवों के किसानों की बोआई प्रभावित हो रही है। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने कबरई-कुनेहटा मार्ग पर जाम लगा दिया। किसान जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके पास 25 बीघा जमीन है लेकिन खाद न मिलने से वह परेशान हैं। किसान प्रकाश अहिरवार की चार बीघा, महेंद्र पाल यादव की आठ बीघा, कामता की छह बीघा, पुष्पेंद्र की आठ व रामदयाल की पांच बीघा कृषि भूमि में खाद के अभाव में बोआई अटकी है। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने फोन पर एसडीएम शिवध्यान पांडेय से किसानों की बात कराई। एसडीएम ने दो दिन में पर्याप्त खाद वितरण का भरोसा दिया। तब जाकर किसान शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन

---------
स्टाफ की कमी से नहीं हुआ खाद का वितरण
कबरई। साधन सहकारी समिति धरौन के प्रभारी राजू यादव ने बताया कि समिति में एक सप्ताह पहले डीएपी खाद की 500 बोरी आई थीं। समिति में सिर्फ वही हैं। इसके अलावा दूसरा कोई स्टाफ नहीं है। सहकारी संघ कबरई, क्रय-विक्रय केंद्र कबरई व सुरहा सहकारी समिति में खाद वितरण कराने के लिए जाने से यहां स्टाफ की कमी हो गई है। इससे खाद का वितरण नहीं हो सका। अन्य समितियों से कर्मचारी बुलाकर खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
समिति में ताला लटका देख मायूस लौटे किसान
अजनर। साधन सहकारी समिति बी-पैक्स अजनर में 550 बोरी खाद का भंडारण होने के बाद भी लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को खाद वितरण नहीं हो सका। समिति के मुख्य गेट पर ताला लटका देख खाद लेने आए किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बुधवार को समिति में किसानों को खाद का वितरण किया गया था। वितरण के बाद 550 बोरी खाद का स्टॉक शेष था। रविंद्र, देवीदीन, हरीराम आदि किसानों का कहना है कि बोआई का समय नजदीक है। ऐसे में समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो खेती प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने खाद वितरण कराए जाने की मांग की है। ताकि, समय रहते खेतों की बोआई की जा सके।
---------
तीन से खाद के लिए लगा रहे चक्कर
कस्बा अजनर निवासी किसान सुखलाल ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक न तो उन्हें टोकन मिला और न ही एक बोरी खाद मिली। रोजाना खाद मिलने की उम्मीद में वह समिति पहुंचते हैं लेकिन निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।

---------
दो दिन से लगा है ताला
किसान गौरीशंकर कहते हैं कि उनके पास 40 बीघा जमीन है। पहले चरण में उन्हें तीन बोरी खाद दी गई थी। जो 10 बीघा जमीन के लिए हैं। 30 बीघा जमीन के लिए अभी नौ बोरी खाद की और जरूरत है। वह दो दिन से समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ताला लटका मिल रहा है।

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

महाबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed