फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Idols and goods stolen from two temples recovered; one person arrested

Mahoba News: दो मंदिरों से चोरी की मूर्तियां और माल बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Idols and goods stolen from two temples recovered; one person arrested
फोटो 23 एमएएचपी 11 परिचय-पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद माल। स्रोत: पुलिस
-पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया चोरी की घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के अंडवारा गांव में दो मंदिरों से बेशकीमती मूर्तियां और पूजन सामग्री चोरी होने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गईं मूर्तियां व माल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
अंडवारा निवासी ग्राम प्रशासक रामसहाय राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के पंचायत भवन के पास प्राचीन रामजानकी मंदिर है। जहां गांव के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर में कोई पुजारी नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां गायब हैं। जिनकी लंबाई करीब आठ इंच है। मूर्तियां काफी प्राचीन होने से वह किस धातु की है, यह नहीं पता। इस दौरान पता चला कि गांव के एक बड़ी माता मंदिर से पीतल की एक घंटी, लोहे की जंजीर, आरती ज्योति, एक छोटी घंटी, दो लोटा व एक अखंड ज्योति चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को घटना में शामिल आरोपी मनीष मिश्रा निवासी अंडवार को गोशाला के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पास से दोनों मंदिरों से चोरी हुईं मूर्तियां और पूजन सामग्री बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed