फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electric current being the death of worker

करंट लगने बिजली कर्मी की मौत

Sun, 05 Apr 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electric current being the death of worker
थाना क्षेत्र के ग्राम धरौन में एयरटेल टावर में बिजली
विज्ञापन
लाइन में आई खराबी ठीक करने गए एक संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली महोबा के ग्राम छिकहरा निवासी मान सिंह(30) बिजली विभाग के कबरई पावर हाउस में संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात है। शनिवार की रात ग्राम धरौन स्थित एयरटेल टावर में बिजली लाइन में अचानक खराबी आ जाने से टावर ऑपरेटर ने इसकी सूचना बिजली पावर हाउस में दी। बिजली विभाग के अवर अभियंता रामकरन कुशवाहा के निर्देश पर संविदा कर्मचारी बिजली ठीक करने धरौन चला गया। इस दौरान उसने पावर हाउस फोन कर वहां तैनात कर्मचारी से शट डाउन मांगा। शटडाउन दे दिए जाने की बात कहे जाने पर संविदा कर्मचारी बिजली लाइन सही करने लगा। लेकिन तार में करंट होने के कारण वह झुलसकर नीचे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संविदा कर्मचारी के भतीजे ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed