फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   17,600 cusecs of water released again from Lahchura.

Mahoba News: लहचूरा से फिर छोड़ा गया 17,600 क्यूसेक पानी

Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
17,600 cusecs of water released again from Lahchura.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। झांसी के सपरार और टीकमगढ़ के बानसुजारा बांध से पानी आने से लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के दो फाटक खोलकर 24 घंटे में 17,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया है। नदी के आसपास महोबा और झांसी जिले के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया है। लहचूरा बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख दो फाटक ढाई फीट की ऊंचाई से खोलकर 17,600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। नदी के आसपास स्थित महोबा के धरवार, काशीपुरा, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरोड़ा, असपुरा, झारखंड और सुजातपुरा गांव में अलर्ट जारी किया गया है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे ने बताया कि बांध पूरी तरह लबालब है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed