फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electric buses will soon run on the roads of Mahoba

Mahoba News: महोबा की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्टि्रक बसें

Fri, 11 Oct 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 11 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electric buses will soon run on the roads of Mahoba
महोबा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोबा आए। उन्होंने आदिशक्ति मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य हैं, जहां एक साथ सात हजार बसों की खरीद की गई हैं। इसके तहत पुरानी बसों को बदलकर नई बसों का संचालन किया जाएगा। महोबा की सड़कों पर जल्द इलेक्टि्रक बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाया जाएगा। इनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद और मेरठ के प्रमुख बस अड्डे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए परिवहन विभाग की ओर से 11 अस्थायी डिपो बनाए जा रहे हैं। मेले के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इलेक्टि्रक और सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा।

पत्रकारों के सवाल पर परिवहन मंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को स्वार्थपूर्ण व बेमेल करार दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के विरोध में बनी थी, अब स्वार्थ के चलते उसी से गठबंधन कर रही है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी सपा की पिछलग्गू बनकर घूम रही है। हालांकि, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed