फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election,voter,DM,shift,block

1,450 कार्मिक करेंगे मतगणना

Fri, 30 Apr 2021 05:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
election,voter,DM,shift,block
महोबा। जिले में दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले के चारों ब्लॉकों में 1,450 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में न्याय पंचायत वार कार्मिक मतों की गणना करेंगे। दो टेबलों पर प्रति शिफ्ट दस मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली के मतगणना कार्मिकों को सुबह 6 बजे और दूसरी पाली के कार्मिकों को शाम 6 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कबरई ब्लॉक की मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज महोबा, चरखारी ब्लॉक की राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज चरखारी, पनवाड़ी ब्लॉक की नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी व जैतपुर ब्लॉक की राजकीय पॉलीटेक्निक कुलपहाड़ में होगी। इसके लिए 290 मतगणना पार्टी नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी ब्लॉक में कार्यरत अधिकारी को उसी विकासखंड में मतगणना पर्यवेक्षक व मतगणना सहायक के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी व उनके सहायक स्टाफ के बैठने के लिए एक मैज व कुर्सियां रखी जाएगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य की मतगणना एक साथ कराई जाएगी। मतगणना शुरू होने से समाप्त होने तक मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रत्येक मेज पर यह रहेगी मतगणना सामग्री
महोबा। मतगणना के दौरान प्रत्येक मेज पर चार डॉट पैन, पांच सादा कागज, चार गीले स्पंज, दो गोला धागा, 50 ग्राम रबरबैंड, आठ पेपरवेट, 40 मतगणना पर्ची व एक-एक ब्लेड व आलपिन का पैकेट रहेगा। इसके अलावा गणना के बाद मतपत्रों को सील करने के लिए 75 सीट कागज, 500 ग्राम सुतली, 100 ग्राम सीलिंग वैक्स, पांच मोमबत्ती, एक स्टांप पेड, एक निरस्त करने की मोहर, केलकुलेटर, सूजा आदि की व्यवस्था रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed