{"_id":"622a312936f67d424e7632f5","slug":"election-mahoba-news-knp6849151149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा से भाजपा के राकेश गोस्वामी और चरखारी से बृजभूषण जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा से भाजपा के राकेश गोस्वामी और चरखारी से बृजभूषण जीते
विज्ञापन
महोबा सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी राकेश गोस्वामी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने फिर जीत हासिल की है। गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना का शाम को जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे। प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर लेकर डीजे की धुन पर जश्न मनाया।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रेक्षक डॉ. एम माथिवनन व टीएस राजशेखर और जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में कंट्रोल रूम खोलकर कड़ी सुरक्षा में ईवीएम टेबल पर लाईं गईं। सदर सीट की मतगणना 26 राउंड और चरखारी सीट की मतगणना 31 राउंड में हुई। दोपहर में मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा और जन अधिकार पार्टी ने मतगणना का बहिष्कार किया और आरओ को ज्ञापन सौंपा।
शाम को दोनों सीटों के परिणाम जारी किए गए। महोबा से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के मनोज तिवारी को 43,399 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 93,997 मत मिले। चरखारी सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने सपा के रामजीवन यादव को 41,881 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर सिटिंग विधायकों को टिकट दिया था। दोनों विधायकों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर कब्जा बरकरार रखा। शाम को परिणाम आने के बाद भाजपाई जीत के जश्न में डूब गए। भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर मतगणना स्थल के समीप पहुंचे और जीत की खुशी मनाईं। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
राकेश गोस्वामी भाजपा 93,997
मनोज तिवारी सपा 50,598
संजय साहू बसपा 38,204
सागर सिंह कांग्रेस 9,380
चरखारी विधानसभा सीट
बृजभूषण राजपूत भाजपा 102051
रामजीवन यादव सपा 60, 170
विनोद राजपूत बसपा 41,087
निर्दोष दीक्षित कांग्रेस 7,187

चरखारी सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत।- फोटो : MAHOBA