फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eighth class student commits suicide by hanging herself

Mahoba News: आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 Nov 2023 08:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 Nov 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Eighth class student commits suicide by hanging herself
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ब्यारजौ गांव में आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्यारजौ गांव निवासी चंद्रशेखर राजपूत की छोटी पुत्री शिवानी (14) जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। दिवाली का पर्व होने के चलते पिता तीन दिन पहले उसे विद्यालय से घर लेकर आए थे। शनिवार को परिजन खेत पर काम करने चले गए। तभी घर पर अकेली शिवानी ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। देर शाम जब परिजन घर लौटे तो छात्रा को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चंद्रशेखर की पत्नी विशुन की वर्ष 2012 में बीमारी से मौत हो गई थी। वर्ष 2016 में बड़े पुत्र मोहित सिंह की सांप के डंसने से मौत हो गई। दो माह पहले बड़ी पुत्री चंचल उर्फ जयदेवी की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद छोटी पुत्री के आत्महत्या करने से पिता सदमे में है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed