फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight kilometer road missing on Seodhi-Salaiya road

स्योढ़ी-सलैया मार्ग की आठ किलोमीटर सड़क गायब

Fri, 10 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eight kilometer road missing on Seodhi-Salaiya road
उखड़ी पड़ी स्योढ़ी-सलैया मार्ग की सड़क - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के स्योढ़ी-सलैया मार्ग की आठ किमी सड़क ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गड्ढायुक्त सड़क से दो पहिया वाहनों से निकलते समय आएदिन चुटहिल हो जाते हैं। बारिश होने पर दो-दो फुट पानी गड्ढों में भर जाने से आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

स्योढ़ी-सलैया मार्ग के उखड़ जाने से रायपुरा, मसूदपुरा, स्योढ़ी, पनवाड़ी, सलैया सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को सड़क से निकलते समय परेशानी होती है। टेंपो व अन्य वाहन हिचकोले खाते चलते हैं। इतना ही नहीं कभी-कभार वाहन गड्ढों में ही गिरकर पलट जाते हैं। इससे कई बार यात्री घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2015-16 में पीएम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब आठ किमी तक सड़क का निर्माण कराया, जो गांव सलैया होते हुए मसूदपुरा वाया पनवाड़ी निकलती है। स्योढ़ी के बालू घाटों और डंपों से बालू की ढुलाई कराने से सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अब इस सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इस बावत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीबी अग्रवाल का कहना है सड़क का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेज गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed