फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight houses collapsed in the rain, three injured after being buried under the rubble

Mahoba News: बारिश मेंं आठ मकान ढहे मलबे में दबकर तीन घायल

Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eight houses collapsed in the rain, three injured after being buried under the rubble
कस्बा अजनर में भरभराकर गिरा रामप्रसाद का कच्चा मकान। संवाद - फोटो : कस्बा अजनर में भरभराकर गिरा रामप्रसाद का कच्चा मकान। संवाद
श्रीनगर/अजनर/कबरई। जिले में दो दिन हुई लगातार बारिश से आठ कच्चे मकान ढह गए। इससे लोगों की हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। उर्मिल बांध का पानी 16 घरोंं में घुसने से लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

कस्बा अजनर में शनिवार की रात कच्चा मकान ढहने से दंपती समेत तीन लोग दब गए। अजनर निवासी रामप्रसाद (55) अपनी पत्नी शीला (47) और भाई रमेश (51) के साथ रात को भोजन करके कच्चे मकान में सो गए। देर रात करीब एक बजे कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे दंपती समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाल पीएचसी अजनर पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लेखपाल व राजस्व विभाग को दी गई।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कस्बे के भगत सिंह नगर में बेवा जगदम्बा वर्मा का मकान गिर गया। पति की मौत के बाद बेवा पिछले चार सालों से छह बच्चों के साथ कच्चे मकान में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में रसोई का सामान, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं दबकर बर्बाद हो गई हैं। इसी तरह मोहल्ले के ही रमन तिवारी, खिल्लू अहिरवार और बोधी अनुरागी के मकान भी ढह गए। श्रीनगर संवाद के अनुसार उर्मिल बांध के सात फाटक खोलकर पानी निकाले जाने पर उर्मिल नदी उफना गई। इससे घरों में पानी घुस गया। पानी भरने से नत्थू, ललिया, रामगोपाल, गंगू, भग्गू, भवानीबाई, अच्छेलाल, ललिता, श्यामालिया, मातादीन, मदनलाल, दुर्जन, भवानी, रामकिशन, गोवर्धन व घसीटा के मकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed