फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   eid

चांद दिखा, आज मनेगी ईद

Thu, 13 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
eid
महोबा। जिले में गुरुवार की शाम चांद देखने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में खासी उत्सुकता नजर आई। चांद दिखते हुए लोग खुश नजर आए। शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुस्लिम बाहुल इलाकों में खासी चहल पहल दिखाई दी। वहीं बाजारों में सेवई, मेवा, कपड़ा, जूता, चप्पल की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

ईद के पर्व को लेकर गुरुवार को बाजार गुलजार रहे। वीकेंड लॉकडाउन के चलते फल, दूध, सब्जी व किराना दुकानें खोलने की प्रशासन ने अनुमति दी है लेकिन ईद का पर्व होने के चलते फुटवियर, कपड़ा व मेवा आदि की दुकानें भी खुली नजर आईं। जहां ग्राहकों ने सेवई, मेवा आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

चांद दिखने के बाद शुक्रवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज नहीं होगी। काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने लोगों से कोरोना काल में घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे। उन्होंने नमाज अदा करने के बाद देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed