फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

परीक्षा नहीं आखिरी इम्तिहान, तनाव न लें

Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
education
महोबा। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमदास ने बोर्ड परीक्षार्थियों से कहा है कि अगर आप का कोई पेपर कम अच्छा रहा या ठीक नहीं हुआ है तो आत्महत्या जैसे कदम न उठाएं। बोर्ड परीक्षा आखिरी इम्तिहान नहीं हैं। आप अन्य पेपर में सुधार कर बेहतर अंक ला सकते हैं। इसलिए परीक्षा के तनाव में जान बिल्कुल न गंवाएं। जीवन में बहुत सारे मौके आपको आगे बढ़ाने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन

कोविड काल में दो साल बाद परीक्षार्थी बदले हुए पैटर्न पर बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में तनाव महसूस कर रहे हैं। गुरुवार को पेपर खराब होने पर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। किसी भी दिक्कत पर किरण हेल्पलाइन नंबर (1800-599-0019) पर 24 घंटे में कभी भी कॉल कर सकते हैं। तनाव होने पर जिला अस्पताल के मन कक्ष में पहुंचकर डॉ. प्रेमदास व डॉ. अंकिता गुप्ता जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय महोबा फोन नंबर 7309724176 और मेलआईडी Dmhpmahoba@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है। डॉ. प्रेमदास का कहना है कि पर्याप्त नींद और सकारात्मकता के साथ परीक्षा दें। आप निश्चित तौर पर सफल होंगे। जब भी आप के दिमाग में नकारात्मक विचार आएं तो ऐसे में आप पुस्तकें पढ़कर या संगीत सुनकर इसे दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

देशभर में 80 हजार से एक हजार लोग हर वर्ष आत्महत्या करते हैं। पुरुषों से महिलाओं में इसकी दर अधिक है। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में इसके होने का संभावना तीन से चार गुना तक अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed