{"_id":"5f81e6948ebc3e9b9575d6ab","slug":"education-mahoba-news-knp5875467116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी व बीए की हाई मेरिट जाने से प्रवेश को लेकर मचेगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी व बीए की हाई मेरिट जाने से प्रवेश को लेकर मचेगी मारामारी
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए शनिवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। बीए प्रथम वर्ष के लिए कट आफ 67 फीसदी, बीएससी प्रथम वर्ष गणित समूह के लिए 65 फीसदी, बीएससी बायो व बीकॉम के लिए 66 फीसदी गई। वहीं बड़ी संख्या में छात्र सूची में नाम देखने के लिए कॉलेज पहुंचे। प्रवेश 12 से शुरू होंगे।
महाविद्यालय में बीएससी के लिए 240, बीए में 425 व बीकॉम में 180 सीटों पर प्रवेश होना है। बीए व बीएससी की पहली सूची एक सप्ताह पहले जारी की गई थी। पहली सूची में बीएससी की 75 व बीए की 71 फीसदी तक मेरिट जारी की गई थी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील बाबू ने बताया कि सूची में नाम आने वाले छात्र 12 अक्तूबर तक सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ प्रवेश ले सकते हैं।
बची सीटों के लिए 13 अक्तूबर को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनके प्रवेश 15 अक्तूबर को होंगे। वहीं बताया कि 13 अक्टूबर को ही आरक्षित वर्ग (ओबीसी, एससी-एसटी) के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं से मास्क व सैनिटाइजर के साथ पानी साथ में लाने की अपील की है। बताया कि प्रत्येक संकाय का अलग प्रवेश काउंटर बनाया गया है।