फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Duje one of 11 couples joined hands

11 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Mon, 07 Nov 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 07 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Duje one of 11 couples joined hands
सम्मेलन में वर वधू को आर्शीवाद देते समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्व. ठाकुर देवसिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। जोड़ों को समिति की ओर से उपहार भी दिए गए। इस मौके पर एक हजार गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ठाकुर देवसिंह
विज्ञापन


स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी में पुण्यतिथि के मौके पर देव पब्लिक सेवा संस्थान द्वारा सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य स्वामी प्रताप ब्रम्हचारी और अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान  विवाह सम्मेलन में
विज्ञापन


अलग-अलग मंडपों में 11 जोड़ों ने एक दूसरे को जयमाला पहना कर एक-दूजे का हाथ थामा। इसमें ग्योड़ी की बसंती के साथ राठ के लालजी, सरीला की कौशिल्या के  साथ हमीरपुर के संदीप, कानपुर की रामदेवी के साथ ग्योड़ी के  अखिलेश सहित 11 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। पुण्यतिथि पर एक हजार गरीब
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को नि:शुल्क साड़ियां वितरित की गई। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 1900 मरीजों का पंजीयन किया गया। डा. तरुण कुमार, डा. मनोज और डा. सीमेंद्र ने मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। जांच के  बाद 900 मरीजों को दवा, 500 मरीजों को चश्मा वितरित


किया गया। 195 मरीजों के मोतियाबिंद से ग्रसित मिलने पर उन्हें आपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह, अध्यक्ष केशव सिंह, एके सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed